भगवान की भक्ति में डूबी शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तस्वीरें, बप्पा के चरणों में सिर झुकाकर किया नमन

4/15/2022 5:08:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जमाने के साथ चलना अच्छे से जानती हैं, साथ ही भगवान में भी खूब आस्था रखती हैं। वह मॉडर्नाइजेशन की दौड़ में भगवान को याद करना कभी नहीं भूलतीं। दिन-त्योहार पर भी उन्हें खूब पाठ-पूजा करते देखा जाता है। इन सब के बीच हाल ही में शिल्पा ने फिर भगवान की भक्ति में डूबी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा के चरणों में सिर झुकाए हुए हैं। एक तस्वीर में वह पूजा करती हुई दोनों हाथ जोड़े दिख रही हैं। वहीं तीसरी फोटो में शिल्पा साईं बाबा के दरबार में अपनी फैमिली संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने विश्वास के लिए आभार भी जताया है।

PunjabKesari

 

उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारा विश्वास और विश्वास ही हमें सबसे कठिन समय में जमीन पर, समझदार और स्थिर रखते हैं। इस हफ्ते हम में से कई लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। मैं उस सर्वोच्च शक्ति की आभारी हूं, जो अपने तरीके से हर चीज का ख्याल रखती है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करती नजर आ रही हैं। यह चौथी बार है जब शिल्पा किसी रियलिटी शो को जज करती नजर आ रही हैं। इससे पहले वह 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'सुपर डांसर' जैसे शो जज कर चुकी हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News