जन्माष्टमी स्पेशलः ''कान्हा'' बन शिल्पा के लाडले वियान ने फोड़ी दही हांडी, ''गोपी'' बनीं नन्ही समीषा ने जीत लिया सबका दिल
8/19/2022 5:14:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज पूरे देश में जन्माष्टमी की त्योहार मनाया जा रहा है। लोगों अपने घरों और मंदिरों में कन्हैया लाल की खूब पूजा अर्चना कर रहे हैं। बी-टाउन में भी इस त्योहार की खूब धूम मची है। स्टार्स पूजा अर्चना के साथ ही अपने बच्चों को कृष्ण कन्हैया बना खूब फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बच्चों का कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जो आते ही इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा के बेटे सिर पर मुकुट सजा और गले में माला पहन कान्हा बने नजर आ रहे हैं।
वहीं उनकी लाडली समीषा प्यारी गोपी की तरह सजी दिख रही है। वीडियो में सबसे पहले वियान कंधों पर चढ़कर दही हांडी फोड़ते हैं और फिर अपने दोस्तों और बहन के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ''हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की
गोकुलअष्टमी की शुभकामनाएं, आपको और आपके पूरे परिवार को।''
शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर