Siblings Day: शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया बच्चों का प्यार वीडियो, भाई वियान के सिर पर बर्फ मलती नजर आई नन्हीं समीशा

4/10/2023 1:39:10 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में Siblings Day के मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी समीशा और बेटे वियान का बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है। 


वीडियो में समीशा व्हाइट और ऑरेंज कपड़ों में नजर आ रही है। इसके साथ समीशा ने दो चोटियां बनाई हुईं हैं। इस लुक में समीशा बेहद क्यूट लग रही है। वहीं वियान ब्लू कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। समीशा भाई वियान के सिर पर लगी चोट पर बर्फ से सेक दे रही है। वीडियो में समीशा से पूछा जा रहा कि वो क्या कर रही है। इस पर वह बताती है कि मैं आइस लग रही हूं। क्यों कि मेरे भाई को यहां चोट लग गई है, इसलिए मैं आइस लगा रही हूं। इसके बाद समीशा भाई को करीब लाकर कहती है माय बेबी, माय लिटिल क्यूट बेबी। दोनों भाई-बहन के बीच क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- 'भाई-बहन सबसे अच्छे होते हैं, भले वो आपके सिर में पंच मारें लेकिन वो चोट पर बर्फ भी लगाते हैं। Sibling’s Day (और हर दिन), मेरे लिए मेरे दिल के इन दोनों हिस्सों को साथ देखने से अधिक मोटिवेट करने वाला कुछ और नहीं है।' फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली है। इसकी शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल भी हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लंबे समय के लिए रेस्ट लेना पड़ा था।

Content Writer

Parminder Kaur