हमारी बेबी 2 साल की हो गई... समीषा के बर्थडे पर शिल्पा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बोलीं-हमारे दिलों को प्यार से भरने के लिए धन्यवाद

2/15/2022 11:38:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा शेट्टी का आज बर्थडे हैं। 15 फरवरी को एक्ट्रेस की लाडली पूरे दो साल की हो गई है। इस मौके पर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर समीषा का एक क्यूट वीडियो शेयर कर उनके लिए खास पोस्ट लिखा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान समीषा पिंक फ्रॉक में नजर आ रही हैं और बालों पर मैचिंग फ्लॉवर पिन सजाए वो बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो में वह अपने मम्मी-पापा के साथ शरारत करती हुई बातें कर रही हैं।

PunjabKesari


वीडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ''मेरी...आप हमारे जीवन में आए और हमारे लिए इतनी खुशियां लाए फिर भी, हमारे पास कभी भी यह पर्याप्त नहीं हो सकता। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद, मेरी प्यारी समीषा। पहली सांस लेने से पहले मैं तुमसे प्यार करती थी और आखिरी तक तुम्हारी रक्षा करने का वादा करती हूं। हैप्पी बर्थडे समीषा, हमारी छोटी बेबी 2 साल की हो गई है।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें शिल्पा शेट्टी के इस क्यूट वीडियो पर फैंस से लेकर स्टार्स तक खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उन्हें विश भी कर रहे हैं।

 

 

PunjabKesari

 

बता दें, शिल्पा शेट्टी फिलहाल राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी, मम्मी सुनंदा शेट्टी और राकेश बापट के साथ अलीबाग में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। यहां तक कि उन्होंने पति संग अपना वैलेंटाइन डे भी यहीं सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पति राज कुंद्रा के साथ हाथ में हाथ डाले चलते हुए शिल्पा ने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया और लिखा, "माई वैलेंटाइन...हर दिन। प्यार और विश्वास हमें चलते रहते हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News