''ये पहले से ही मम्मा के जूते में फिट होना चाहती..लाडो समीषा के बर्थडे पर शिल्पा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बोलीं- ''मुझे मां के रूप में..

2/15/2023 11:53:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही परफेक्ट मदर भी हैं, जो अपने बच्चों की खुशी का खूब ख्याल रखती हैं। आज शिल्पा की बेटी समीषा का बर्थडे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस का दिल खुशी और प्यार से भरा हुआ है। बिटिया के तीसरे बर्थडे पर शिल्पा ने क्यूट-सा वीडियो शेयर कर उसे विश किया है। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

शिल्पा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि समीषा बेड पर बैठी अपनी मम्मी की हाई हील्स पहन रही हैं। इसी बीच शिल्पा बेटी से पूछती है कि- मैडम आप क्या कर रही है तो नन्हीं समीशा कहती है पापा के शूज पहन रही हूं, जिसके बाद शिल्पा कहती है ये पापा के नहीं है मम्मी की हील्स है। इसके बाद समीषा अपने शूज पहनती दिखती हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'हे भगवान, समय कैसे उड़ता है! यह मिनी-मैं पहले से ही मम्मा के जूते में फिट होना चाहती है... 23 को 3 की होने जा रही है!तीसरा जन्मदिन मुबारक हो, मेरी गुड़िया... हम सब आपको इतना प्यार और प्यार करते हैं, जितना हम कभी भी व्यक्त नहीं कर सकते। आपको हमेशा आशीर्वाद मिले और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर नन्हीं समीषा को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।

 


बता दें, शिल्पा शेट्टी ने 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए बेटी समीषा का स्वागत किया था। शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी।


 

Content Writer

suman prajapati