स्टाइलिश अंदाज में पति राज और मां संग बहन की बर्थडे पार्टी में पहुंची शिल्पा, बॉडीकोन ड्रेस में बर्थडे गर्ल शमिता ने चुराई लाइमलाइट

2/2/2022 3:46:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का बर्थडे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन 2 फरवरी को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं। यहां तक ​​कि एक्ट्रेस का परिवार भी उनके इस दिन को और खास बनाने में जुटा हुआ है। शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और मां के साथ बहन का बर्थडे सेलिब्रेट के लिए एक साथ नजर आईं। इस दौरान शमिता ने अपनी बहन संग  मीडिया के सामने जबरदस्त पोज दिए और पेपराजी के साथ केक भी काटा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान बर्थडे गर्ल शमिता शेट्टी रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने लाइमलाइट चुराती दिखीं।

डीप नेक ड्रेस में उनके क्लीवेज साफ नजर आए। वहीं शमिता शेट्टी ओरेंज कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं।

 

इस दौरान दोनों बहनों ने एक साथ खूब पोज भी दिए।

 

दोनों बहनों के अलावा राज कुंदा औ उनकी मां की फोटोज भी इस दौरान मीडिया के कैमरे में कैद हुई।



बता दें, शमिता शेट्टी और राकेश बापट की लव स्टोरी की शुरूआत ओटीटी बिग बॉस से हुई थी। तब से ही दोनों अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज एक्ट्रेस बर्थडे के मौके पर दोनों की एक साथ की तस्वीरें भी सामने आईं, जहां राकेश शमिता को किस करते दिखाई दिए। 


 

Content Writer

suman prajapati