कभी मां वैष्णो देवी के दर्शन तो कभी बप्पा की पूजा, रंग लाई शिल्पा शेट्टी की मांगी मन्नतें 2 महीने बाद जेल से रिहा होकर घर पहुंचे पति राज कुंद्रा

9/21/2021 2:36:54 PM

मुंबई: कहते हैं ना कि जब चारों तरफ अंधेरा है तो भगवान उम्मीद की किरण जरुर दिखाते हैं। बीते दिनों शायद बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ होगा तभी तो घर पर बच्चों को छोड़कर वह अकेली ही मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंच गई थीं। खास बात तो ये है जिस दिन शिल्पा मुंबई से कटरा के लिए निकली थीं, उसी दिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

PunjabKesari

अंदाजा लगाया जा रहा था कि राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं लेकिन मां के दरबार पहुंची शिल्पा को निराशा हाथ नहीं लगी और उनके परिवार के सिर का संकट भी दूर हो गया।  

PunjabKesari

मां के दरबार में मन्नत मांगने के महज 5 दिन बाद ही शिल्पा के पति जेल से छूट गए। अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा दो महीने से परिवार से दूर थे, उन्हें जमानत मिलने में भी मुश्किल हो रही थी।

PunjabKesari

लेकिन आज वो अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। राज कुंद्रा की जेल से रिहा होने के बाद शिल्पा के फैंस उनकी मन्नत से जोड़ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं ये शिल्पा के मन्नतों का असर है।

PunjabKesari

बप्पा का भी किया था स्वागत

मां के दरबार जाने से पहले शिल्पा ने संकटमोचन गणपति गणेश से अपने संकट टालने की मन्नत मांगी थी। दोनों बच्चों के साथ बप्पा की आरती करती शिल्पा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था-'हर साल की तरह, इस साले भी हमारे गन्नू राजा हमारे साथ हैं, तो हर संकट की मात है। शिल्पा को उम्मीद थी कि उनकी जिंदगी के संकट जल्द ही टलेंगे, और अब देखिए ऐसा ही हुआ है।'

 PunjabKesari


मंगलवार (21 सितंबर) को राज कुंद्रा मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से बाहर आते देख शिल्पा ने भी राहत की सांस ली होगी। जेल से बाहर आते समय राज ने मीडिया से कोई बात तो नहीं कि लेकिन उनकी ये हालत देख आसानी से समझा सकता है कि बीते दो महीनों का एक एक पल जेल में काटना उनके के लिए किसी सदी से कम नहीं था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News