पति राज के बिना मुंबई लौंटी शिल्पा शेट्टी, एयरपोर्ट पर Mrs. Kundra ने दिखाया बाॅसी लुक

11/27/2021 2:06:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बीते कई महीनों से बुरे दौर से गुजर रहे थे। अश्लील वीडियो मामले में शिल्पा के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं। भले ही शिल्पा बाहर से अपने आपको कितना भी मजबूत दिखा रही थी लेकिन ये तो वह ही जानती हैं कि उस दौर में उन्होंने खुद को किस तरह संभाला। खैर अब राज जेल से छूट गए हैं।

पति की रिहाई के बाद शिल्पा ने चैन की सांस ली और अब वह बिना किसी तनाव के पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हो रही हैं। वहीं राज भी अब पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शिल्पा और राज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए थे।

इस दौरान की तस्वीरों की खूब चर्चा हुई थी। एयरपोर्ट पर राज अपना चेहरा छिपाए नजर आए थे। वहीं अब शिल्पा मुंबई लौट आईं हैं। बीती शाम ही उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था। लेकिन इस दौरान शिल्पा के पति राज उनके साथ नहीं थे।

 शिल्पा के लुक की बात करें तो इस दौरान उनका बाॅसी लुक देखने को मिला। शिल्पा व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू ब्लेजर, डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्पॉटलेस शूज, ब्राउन बैग से पूरा किया है। हाथों में उन्होंने स्क्रिपट थामी हुई है। व्हाइट फेस मास्क और ओपन स्ट्रीट हेयर उनके पूरे लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने राज संग 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। कपल ने मुंबई के एक लग्जरी होटल में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।काम की बात करें तो शिल्पा पिछली बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब शिल्पा शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma