10 महीने की बेटी संग वेकेशन मनाने गोवा पहुंची शिल्पा, राज कुंद्रा ने शेयर की समीषा की क्यूट तस्वीर

12/21/2020 10:03:17 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रविवार को फैमिली संग वेकेशन मनाने के लिए  गोवा पहुंची। इस दौरान की एक बूमरैंग वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टा पर शेयर की। इस वीडियो शिल्पा अपनी छोटी बहन व एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ फ्लाइट में चढ़ने के लिए तैयार हैं और काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।  वहीं शिल्पा के पति  राज कुंद्रा ने एक फैमिली तस्वीर शेयर की है।

राज कुंद्रा ने जो तस्वीर शेयर की में उसमें उनके और समीशा के अलावा शिल्पा शेट्टी, बेटा वियान राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी, उनके पेरेंट्स और शिल्पा शेट्टी की मां नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शिल्पा की 10 महीने की लाडली बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा प्रैम में बैठी हुई हैं और पीछे मुड़कर अपने पापा राज कुंद्रा को देख रही हैं। इस दौरान समीशा पिंक आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही हैं।

तस्वीर शेयर कर राज कुंद्रा ने लिखा- 'जब बेटी पिता की तरफ देखती है, जो इस दुनिया से बाहर का दिखता है। साल 2020 का पहला वेकेशन।' जानकारी के लिए बता दें कि जन्म के बाद समीशा की यह पहला फैमिली वेकेशन है। समीषा का जन्म सी साल 15 फरवरी को सरोगेसी के जरिए हुआ था। जाहिर है इस साल के पहले फैमिली ट्रिप को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें शिल्पा शेट्टी जल्द बाॅलीवुड में  वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा की अगले साल दो फिल्में रिलीज होंगी। पहली डायरेक्टर प्रियदर्शन की हंगामा 2 और दूसरी शब्बीर खान की निकम्मा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Smita Sharma