दुर्गा अष्टमी: राज कुंद्रा धोए बिटिया रानी के पैर...शिल्पा ने उतारी, लाडली को देवी मां सी सजाकर किया कन्या पूजन

10/23/2023 10:59:48 AM

मुंबई : शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। शिल्पा ने कुछ दिन पहले गणेश चतुर्थी मनाई थी। वहीं अब शिल्पा नवरात्रि के रंग में रंगी नजर आईं। 22 अक्टूबर को नवरात्रि का आठवां दिन था पूजा करते हैं जो भक्तों को ऐश्वर्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

इस खास दिन पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने अपनी बेटी समीशा के साथ कन्या पूजन किया।

एक्ट्रेस ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ वीडियो शेयर किया। सामने आए वीडियो में  वह और उनके पति राज कुंद्रा को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटी समीशा के साथ कन्या पूजा करते देखा जा सकता है।

वीडियो में समीशा को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है और उसके माता-पिता उसके पैर धोकर पूजा कर रहे हैं और आरती कर रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे वियान की आरती भी की। बाद में बहन-भाई ने एक-दूसरे को गले लगाया।


वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा  ने लिखा- 'जय माता दी, आज अष्टमी के शुभ अवसर पर, हमने अपनी देवी समिशा के साथ कन्या पूजा की, आज सर्वोच्च देवी महागौरी और उनके नौ रूपों के प्रति आभार जताने का ये हमारा तरीका है। दिव्य रूप #अष्टमी #हैप्पीनवरात्रि #कंचिकापूजा #कंजकपूजा #धन्य #आभार #दुर्गामां #जयमातादी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Content Writer

Smita Sharma