Well Spent Sunday: नन्हीं समीशा संग शिल्पा शेट्टी ने खेला गोल्फ, मां-बेटी के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

10/30/2022 3:18:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वक्त अपनी फैमिली संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहां से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपडेट दे रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लाडली समीषा संग एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपनी लाडली संग गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं। शिल्पा क्लब से गेंद को हजार्ड (गड्ढे) में डालने की कोशिश करती हैं, लेकिन गेंद हजार्ड में ना जाकर बाहर ही रह जाता है। जिस पर समीशा गेंद को हाथ में उठा लेती है और उसे क्लब से ढकेल कर हजार्ड में डाल देती है। इसी बीच राज कुंद्रा की भी आवाज सुनाई देती है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चक दे इंडिया’ गाना बज रहा है। वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक साथ टीमवर्क करना सपनों को सच करता है!’ 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


फैंस समीषा के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म सुखी में नजर आएंगी,  जिसका निर्देशन सोनल जोशी कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News