दुर्गा अष्टमी पर शिल्पा ने कन्याओं को खिलाया भोजन, बहन शमिता ने बंटाया हाथ
10/24/2020 4:13:35 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। हाल ही में शिल्पा ने महाअष्टमी का पर्व मनाया। इस खास इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज भी करवाया। उन्होंने सेलिब्रेशन की वीडियो खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
वीडियो की शुरुआत में शिल्पा अपनी बेटी समीषा के पैरों पर तिलक लगाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह बाकि कन्याओं के पहले पैर धोती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा कन्याओं को माता चुन्नी भी देती हैं।
सामने आई में शिल्पा कन्याओं को भोजन करवाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो कन्याओं को खाना परोसती दिख रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन शमिता शेट्टी भी उनके साथ हाथ बंटाते हुए दिख रही हैं।
शिल्पा की कन्या पूजा करते की ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। फिल्म में शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। इस फिल्म के जरिए वह 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं।
फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा 'हंगामा 2' में नजर आएंगी।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on