बेटी समीषा संग शिल्पा की अष्टमी: दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने की कन्या पूजा, नन्हीं देवियों को अपने हाथ से खिलाया खाना

10/3/2022 4:32:46 PM

मुंबई: आज 3 अक्टूबर को नवरात्रि की अष्टमी तिथि है।  इस दिन को  महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी और  में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है।जहां कुछ लोग अष्टमी में कन्या का पूजा करते हैं। वहीं कुछ नवमी में छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करते हैं।

आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। इस लिस्ट में हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। शिल्पा हर साल अष्टमी पर कन्या भोज करती हैं।

ऐसे में  चोटिल होने के बावजूद भी इस साल भी इस प्रथा को जारी रखा।  शिल्पा शेट्टी ने भी दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन करवाया।

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लड़कियों का कन्या पूजन कर रही हैं।

इस कन्या पूजन में एक्ट्रेस की लाडली बेटी समीषा भी नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा अपने हाथों से कन्या को खाना खिला रही हैं। वहीं वह एक छोटी सी कन्या को केला खिला रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी बेटी षा को भी अपने हाथों से भोग के चने खिलाती हैं हालांकि नन्हीं समीषा ना में अपना सिर हिला देती हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma