Video: शिल्पा शेट्टी ने घर पर यूं मनाया दशहरा, पति और बच्चों संग किया रावण दहन

10/25/2023 12:34:23 PM

बॉलीवुड तडका टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हिंदू धर्म और इसके त्योहारों पर पूरी मान्यता रखती हैं। वह हमेशा हर त्योहार अपनी फैमिली के साथ खूब धूमधाम से मनाती नजर आती हैं। इसी बीच 24 अक्टूबर को दशहरा के त्योहार पर शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग रावण दहन किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

 

रावण दहन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- ''ईश्वर करे कि दुखों का रावण और मुसीबतों के महिसासुर का, आपके जीवन से सदा के लिए निकास हो। उन दोनों का ना हो और आपका विकास हो। दशहरा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा, बेटे और बेटी संग रावण दहन कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें, इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने महाष्टमी पर शिल्पा शेट्टी भी पति राज संग कन्या पूजन किया था। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म सुखी में देखा गया था। अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की निर्देशित वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी।
 

 

Content Writer

suman prajapati