दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने कन्याओं को खिलाया भोज,आरती उतार नन्हीं देवियों से लिया आशीर्वाद

10/13/2021 4:06:50 PM

मुंबई: 13 अक्टूबर अप्रैल यानी आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन को  महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अष्टमी पर कई लोगों ने कन्या पूजन किया।

PunjabKesari

हर त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी नवरात्रि के त्योहार कोविधि-विधान से सेलिब्रेट किया ।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लड़कियों का कन्या पूजन कर रही हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर जहां शिल्पा कन्या की आरती उतरा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कन्याओं को अपने हाथ से भोग खिला रही हैं।

PunjabKesari

शिल्पा की ये तस्वीरें इंस्टा पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ मां दुर्गा की आरती कर रही हैं हालांकि, उस दौरान उनके पति राज कुंद्रा कहीं नजर नहीं आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

इस दौरान एक्ट्रेस के पास उनके लाडले वियान, बेटी समीशा और उनका पूरा स्टाफ मौजूद हैं। इस मौके पर जहां सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान अपनी मां के साथ-साथ मंत्र गा रहे हैं और नन्हीं समीशा हाथ में पूजा की थाली लेने की कोशिश कर रही हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News