पति राज कुंद्रा के बिना ही शिल्पा ने बच्चों संग की मां दुर्गा की आरती, वियान ने पढ़े पूरे मंत्र,बोलीं-''कुछ चीजें यूं ही अगले जेनरेशन में नहीं आ जातीं''

10/12/2021 10:48:59 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितनी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी वह धार्मिक और पूजा-पाठ में भी लीन रहती हैं।  गणपति हो या नवरात्रि शिल्पा हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में नवरात्रि के मौके पर शिल्पा मां दुर्गा की भक्ति में रंगी नजर आईं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ मां दुर्गा की आरती कर रही हैं हालांकि, उस दौरान उनके पति राज कुंद्रा कहीं नजर नहीं आए।  वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा शेट्टी अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस के पास उनके लाडले वियान, बेटी समीशा और उनका पूरा स्टाफ मौजूद हैं। इस मौके पर जहां सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान अपनी मां के साथ-साथ मंत्र गा रहे हैं और नन्हीं समीशा हाथ में पूजा की थाली लेने की कोशिश कर रही हैं। लुक की बात करें तो शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।

वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा-'मेरा मंडे मोटिवेशन...मेरे बच्चे और आस्था। कुछ चीज़ें अगली जनरेशन को तब तक नहीं समझाई जा सकती हैं जब तक वो उन्हें खुद के सामने होते हुए ना देखें।

मेरे लिए ये जरुरी है कि मेरे बच्चे भी उन्हीं संस्कारों के साथ बड़े हों जो मेरे माता-पिता ने मेरे अंदर डाले हैं। मैं हमेशा बच्चों के अंदर आस्था के बीज बचपन से ही डालना चाहती थी क्योंकि आस्था हमें और मजबूत बनाती है और जब हम बड़े होते हैं तो हमें जिंदगी के अनुभव और बेहतर ढंग से लेना सिखाती है। आप सभी को हैप्पी मंडे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


गौरतबल है कि  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग दो महीने जेल में बंद थे। हालांकि, अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं लेकिन अब तक शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ किसी भी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘हंगामा 2’ से बाॅलीवुड में वापसी की थी। इसमें उनके साथ परेश रावल, मिजान और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं अब वह फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगी।

Content Writer

Smita Sharma