पति और बच्चों संग शिल्पा शेट्टी की लंच डेट, मम्मा का हाथ थाम चलती नन्हीं समीषा ने ''परी'' बन जीता सबका दिल

10/16/2022 4:38:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पैर में चोट लगने के बाद दो महीनों तक रेस्ट पर रहीं। हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और ठीक होते ही वह फैमिली संग रेस्टोरेंट के फूड के चटकारे लेने के मूड में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें फैमिली संग मुंबई के रेस्टोरेंट में लंच डेट के लिए स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों संग रेस्टोरेंट पहुंची शिल्पा काफी कूल दिख रही हैं।

 

इस दौरान वह व्हाइट टॉप के साथ स्काइब्लू ट्राउजर में परफेक्ट दिख रही हैं। वहीं उनकी बेटी तितली वाली व्हाइट फ्रॉक पहने और बालों पर क्राउन लगाए बिल्कुल परी लग रही हैं। मां का हाथ थामे समीषा आगे बढ़ रही हैं।

 

वहीं राज कुंद्रा हर बार की तरह अपना फेस कवर किए नजर आ रहे हैं, जबकि बेटे वियान कुंद्रा भी व्हाइट कुर्ता पैजामा में अपने मम्मी-पापा के आगे चलते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की फैमिली की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati