बॉडी-हगिंग गाउन में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, Mrs. Kundra के इस अंदाज पर मर मिटे फैंस

12/3/2021 8:41:09 AM

मुंबई: सपनों का शहर मुंबई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक हॉट हब है। स्टार्स को कभी एयरपोर्ट,रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया जाता है। वहीं माया नगर मुंबई में सेलेब्स का इवेंट, पार्टीज और अवॉर्ड शोज में आना-जाना लगा रहता हैं। एक बार फिर बॉलीवुड की कई स्टार्स के साथ बॉलीवुड हसीनाएं एक अवॉर्ड शोज में पहुंचीं, जहां उन्होंने पैपराजी को जबरदस्त पोज दिए। शिल्पा ने इस दौरान सीक्वेंस बॉडी-हगिंग गाउन केरी किया हुए था।

PunjabKesari

इस गाउन को कैरी कर वह किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स  को चुना। बिना एक्सेसरीज के रेड बोल्ड लिप्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस शिल्पा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी बीते कई महीनों से बुरे दौर से गुजर रहे थे। अश्लील वीडियो मामले में शिल्पा के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं। खैर अब राज जेल से छूट गए हैं। पति की रिहाई के बाद शिल्पा ने चैन की सांस ली और अब वह बिना किसी तनाव के पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हो रही हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो शिल्पा पिछली बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब शिल्पा शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News