बच्चों संग शिल्पा की आउटिंग: शाॅर्ट ड्रेस में मिसेज कुंद्रा ने फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स, मां की बाहों में कैद समीषा की क्यूटनेस पर आया सबका दिल

11/28/2022 9:56:59 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ में हमेशा बेलेंस बना कर चलती हैं। शिल्पा भले ही कितना भी बिजी क्यों ना हो अपने परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं। वहीं वीकेंड का दिन को उनका फैमिली टाइम होता है।

उन्हें हर रविवार बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ आउटिंग करते देखा जाता है। इस वीकेंड भी शिल्पा बच्चों संग आउटिंग पर निकलीं। इस दौरान शिल्पा ओरेंज शाॅर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखीं।

इस ड्रेस में वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही थीं। शिल्पा ने मिनिमल मेकअप, शेड्स और ओपन हेयर्स से लुक को कंप्लीट किया था। वहीं वियान व्हाइट टी-शर्ट ,शर्ट और ग्रे डेनिम में कूल दिखे।

समीषा इस दौरान मम्मी शिल्पा की गोद में नजर आईं। शिल्पा की लाडली के लुक की बात करें तो वह प्रिंटिड फ्राॅक में प्यारी लगी।

उन्होंने दो पोनी की थीं। मां की बाहों में कैद समीषा की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शिल्पा को आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया के साथ निकम्मा में देखा गया था। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ इंडियन पुलिस फ़ोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आएंगी।

 


 

Content Writer

Smita Sharma