शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी को आई चोट, पैर में हुआ फ्रैक्चर, हॉस्पिटल से तस्वीर शेयर कर बोलीं- दुआ में याद रखना

8/10/2022 4:00:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस को सेट पर चोट आ गई है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की एक लैग फ्रैक्चर हो गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। उनका पोस्ट देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।


शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अस्पताल में चेयर पर बैठी विक्टरी साइन देते हुए पोज दे रही है। उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। खास बात यह है कि इस दर्द में भी एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''उन्होंने कहा, रोल कैमरा एक्शन - "एक पैर तोड़ो!" मैंने इसे शाब्दिक रूप से लिया। 6 सप्ताह के लिए एक्शन से बाहर, लेकिन मैं जल्द ही मजबूत और बेहतर होकर वापस आऊंगी। तब तक दुआ में याद रखियेगा। दुआ हमेशा काम करती है. आभार के साथ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


शिल्पा के इस पोस्ट पर उनकी बहन शमिता शेट्टी ने स्ट्रांग कमेंट के जरिए उनका हौसला बढ़ाया है। वहीं अन्य स्टार्स और फैंस ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस का आखिरी बार फिल्म निकम्मा में देखा गया था। इन दिनों वह फिल्म सुखी और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडिया पुलिस फोर्स के लिए काम कर रही हैं। हालांकि अब चोट के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर पर आराम की सलाह दी है। तो ऐसे में अब एक्ट्रेस एक हफ्ते बाद सेट पर लौटेंगी।

 
 ️
 

Content Writer

suman prajapati