शिल्पा शेट्टी करियर की शुरुआत में दिखती थी कुछ ऐसी

6/8/2019 10:46:18 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 44वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। शिल्पा 8 जून 1975 को मंगलुरु में हुआ था। शिल्पा को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। इस उम्र में भी वह इतनी फिट हैं की वो आज भी 25 साल की लगती हैं। शिल्पा शेट्टी  Shilpa Shetty  कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। 44 की उम्र में भी वह आज की हसीनाओं को मात देती हैं।  बर्थ-डे पर देखें शिल्पा की कुछ तस्वीरें...

फिल्म इंडस्ट्री में जब शिल्पा ने एंट्री की थी तब भी उनका लुक आज से काफी अलग था। उस दौरान इंडस्ट्री में उनके अपने लुक को लेकर भी काफी मेहनत की थी लेकिन असली बदलाव उनकी जिंदगी में तब आया जब उन्होंने योग करने की ठानी।

इसके बाद शिल्पा ने योग से दुनिया को भी रूबरू कराया। प्लॉस्टिक सर्जरी करवाने वाली हसीनाओं में शिल्पा का भी नाम आता है। शिल्पा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

बता दें कि शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैं खिलाडी तू अनाड़ी' भी रिलीज हुई। शिल्पा ने इसके आगे अपने जीवन के सबसे बड़े यूटर्न लिया।

वह इंटरनेशन रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में पहुंची और वहां से जीतकर आईं। इसके बाद से आज तक उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा।

इन दिनों शिल्पा फिल्मों से दूर हैं। फिल्मों से दूर शिल्पा इन दिनों सोनी टीवी के रियालिट शो सुपर डांसर में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Smita Sharma