44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी शिल्पा शेट्टी, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

2/21/2020 12:53:25 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिर मां बन गई हैं। 44 की शिल्पा के घर नन्हीं परी है। इस बात की जानकारी खुद शिल्पा सोशल साइट पर तस्वीर शेयर कर दी है। बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ। सेरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया है।

सामने आई इस तस्वीर में शिल्पा बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का  जवाब मिल गया है।

हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

बता दें कि शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। वियान का जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद बाॅलीवुड में वापसी कर रही हैं। शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।  इसमें  शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म इस साल जून में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह हंगामा 2में भी नजर आएंगी। 

Smita Sharma