टूटे पैर के साथ इवेंट में पहुंची शिल्पा शेट्टी, स्टाइलिश लुक में  व्हीलचेयर पर बैठ दिए पोज

8/28/2022 11:51:43 AM


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ कसे जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिल्पा इस समय अपने काम को लेकर दिखाई डेडिकेशन के चलते खबरों में बनी हैं। 

दरअसल, चोटिल होने के बावजूद भी शिल्पा अपने वर्क कमिटमेंट को निभाते हुए बीती रात एक इवेंट में पहुंची। पैर में प्लास्टर लगाए शिल्पा ने व्हीलचेयर पर बैठ इवेंट में शिरकत की।

लुक की बात करें तो इस दौरान वह मल्टीकलर और प्रिंटेड लॉन्ग गाउन में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और उनका मेकअप ग्लैमरस लुक में था। शिल्पा ने व्हीलचेयर पर बैठ जमकर पोज दिए। 

शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर घाटल हो गई थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हाॅस्टपिल से एक तस्वीर साझा की थी।

वह व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही थी। उनके बाएं पैर पर  प्लास्टर लगा था। चोटिल होने के बावजूद भी उनके चेहरे पर मुस्कान थी जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma