बेटा-बेटी संग श‍िल्‍पा शेट्टी ने बनाई रंगोली: नन्‍हीं ऊंगलियों से आड़े टेढ़े डिजाइन बनाती दिखीं समीषा, हर कोई कर रहा है बच्‍चों के संस्‍कार की तारीफ!

10/24/2022 11:25:00 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। नवरात्रि, दशहरा के बाद अब शिल्पा शेट्टी दीवाली के रंग में रंगी है। शिल्पा दीवाली पर अपने घर को खूब सजा रही हैं। उन्होंने रंगोली भी बनाई जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर किया है।

वीडियो में श‍िल्‍पा अपने दोनों नन्‍हे-मुन्‍नों यानी बेटी समीषा शेट्टी और बेटे वियान के साथ रंगोली बना रही हैं। मां से ज्‍यादा बच्‍चों का दिल रंगों में लग रहा है। समीषा अपनी नन्‍हीं ऊंगलियों से आड़े टेढ़े डिजाइन बना रही हैं।

श‍िल्‍पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा-'हमारी सालाना परंपरा को बनाए रखते हुए... Rangoli बनाने का समय। आशा है कि इस साल आपको स्वास्थ्य का धन मिले, सकारात्मकता का प्रकाश फैले और खूब समृद्धि हो। आपको और आपके परिवार को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

रविवार देर शाम श‍िल्‍पा शेट्टी की दिवाली पार्टी रखी। इस दीवाली पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

Content Writer

Smita Sharma