सज धज कर नवमी पर मां और बेटी संग इस्कॉन मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी, शरारा सूट और दो पोनीटेल में प्यारी लगी समीषा

4/18/2024 8:12:56 AM

सज धज कर नवमी पर मां और बेटी संग इस्कॉन मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी, शरारा सूट और दो पोनीटेल में प्यारी लगी समीषा 
 

मुंबई: बाॅलीवुड शिल्पा शेट्टी का नाम इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। शिल्पा की गिनती उन हसीनाओं में होती हैं जिनकी भगवान में कड़ी आस्था है। एक्ट्रेस को अक्सर हर खास दिन पर मंदिर में नतमस्तक होते देखा गया है। दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने अपने घर कन्या पूजन किया।

वहीं 17 अप्रैल नवनी के दिन शिल्पा मां सुनंधा शेट्टी और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ इस्कोन मंदिर पहुंची। इस दौरान सभी का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो शिल्पा व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत लगीं।

उन्होंने मिनिमल मेकअप, चोकर नेकलस, कजरारे नैनों के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान शिल्पा पोटली बैग थामी दिखीं। वहीं उनकी मां ब्लू सूट में नजर आईं। नन्हीं समीषा इस दौरान मम्मी संग ट्विनिंग किए नजर आईं।

समीषा शरारा सूट और दो पोनीटेल में प्यारी लगीं। इस दौरान समीषा मम्मी और नानी दोनों को हाथ थामें नजर आईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शिल्पा हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबराॅय जैसे स्टार्स थे। 

Content Writer

Smita Sharma