हॉट बिकिनी पहन पति के साथ पूल में मस्ती करती नजर आई शिल्पा शेट्टी

12/31/2017 4:17:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड ए्कट्रैस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है  जिसमें वह पति और बेटे के साथ पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। शिल्पा न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए दुबई पहुंची हैं और अपने परिवार के साथ वहां पर मस्ती कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी इन तस्वीरों में अलग अलग लुक में नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में वो काले रंग की बिकिनी के साथ गॉगल्स पहने हुई हैं तो वहीं बाकी दोनों तस्वीर में डिफरेंट लुक में दिखाई दीं। एक तस्वीर में वो हाथ में कप लिए दिखाई दीं तो वहीं दूसरी पिक्चर में विवान के साथ मस्ती कर रही हैं। 

बता दें कि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।इस समय वो रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' को जज कर रही हैं। जिसमें उनके साथ गीता कपूर और अनुराग बसू दिखाई दे रहे हैं।