अश्लील वीडियो मामला: 2 महीने बाद जेल से रिहा हुए शिल्पा शेट्टी के पति,रिहाई होते ही सीधे मंदिर पहुंचे ''मिस्टर कुंद्रा''!

9/21/2021 12:19:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज यानि 21 सितंबर को जेल से रिहा हो गए हैं।जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा 2 महीने तक जेल में थे। वहीं 20 सितंबर को 50000 रुपए के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत मिली।

हाल ही में रिहाई के बाद राज कुंद्रा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में राज कुंद्रा गाड़ी में बैठ नजर आ रहे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में राज थोड़े परेशान और दुबले से नजर आ रहे हैं। वहीं उनके माथे पर टीका लगा है जिसे देख ऐसा लग रहा है कि रिहाई के बाद राज सीधा मंदिर पहुंचे थे। राज की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। 

पति राज को जमानत मिलने की खबर सामने आने के साथ शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। शिल्पा का ये कोट सीधे-सीधे उनकी परिस्थिति की और इशारा कर रही है।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाम के वक्त में  इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।

इस पूरे मामले में फरवरी 2021 में केस दर्ज किया गया था. इस केस में पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सामने आई थी. इस ग्रुप का नाम H अकाउंट्स था। ग्रुप के एडमिन राज कुंद्रा थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रुप में मॉडल्स के पेमेंट से लेकर रेवेन्यू तक बातचीत होती थी। 19 जुलाई को लंबी पूछताछ के बाद राज को अरेस्ट कर लिया गया था। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ समय पहली ही सप्लीमेंट्री  चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट करीब 1467 पन्ने की है, जिसमें 43 गवाहों के बयान हैं। 

Content Writer

Smita Sharma