पहले नहीं देखा होगा शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत और आलिशान घर, देखें  Inside Photos

11/28/2017 12:29:40 PM

मुंबई: शिल्पा शेट्टी हमेशा सुन्दर और फिट नजर आती है। आज उनकी खूबसूरती नहीं बिलिक उनके के घर के बारे में बताने जा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घर जुहू में समुन्दर के किनारे पर हैं इसलिए उन्होंने अपने घर का नाम भी ‘किनारा’ रखा हुआ है। उनके घर की ख़ूबसूरती से जुडी सबसे बड़ी बात है की उनके घर से समुन्दर साफ साफ दिखाई देता है।

दरअसल शिल्पा शेट्टी को एनिमल प्रिंट बहुत पसंद हैं जो उनकी फिल्मों में उनके कॉस्टउमस से भी साफ पता लगता था और आप अब इसका सीधा असर उनके घर में उनके ड्राइंग रूम में भी देख सकते हैं। 

शिल्पा शेट्टी फेंगशुई और वास्तु शास्त्र पर बहुत विश्वास करती हैं और उन्होंने अपने घर को बनाते समय इन सारी बातों का भी ख़ास ख़याल रखा है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर की सजावट बहुत ही अलग ढंग से की है की ऐसा लगता है जैसे आप किसी आलिशान महल में बैठे हो।

शिल्पा ने अपने घर में अलग अलग तरह की लाइट्स को इस्तेमाल किया है और हटकर दीवारों पर रंग करवाए हैं जिससे घर को देखते ही मुँह से निकले वाह।

इस खूबसूरत घर का गार्डन भी किसी से कम नहीं है, शिल्पा अपने घर के गार्डन का भी बखूबी ख़याल रखती हैं, चारों तरफ की हरयाली आपको भी ख़ुशी और शान्ति से भर देती है।