14 साल पुराने किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने पब्लिकली किया था एक्ट्रेस को KISS

1/26/2022 11:04:27 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 साल पुराने किसिंग केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर और एड्स जागरूकता प्रचारक रिचर्ड गेरे ने एक इवेंट में शिल्पा को खुलेआम किस किया था, जिसके बाद उनका किस काफी विवादों में आ गया था। रिचर्ड गेरे और शिल्पा पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। हालांकि, अब इस मामले में एक्ट्रेस को बड़ी राहत मिल गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने इस केस में शिल्पा शेट्टी को बरी कर दिया है। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस मामले में शिल्पा आरोपी नहीं बल्कि रिचर्ड गेरे का शिकार थीं। मजिस्ट्रेट के अनुसार शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आरोप निराधार थे। इसलिए एक्ट्रेस को आरोपों से बरी कर दिया गया है।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि साल 2007 में शिल्पा शेट्टी एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए राजस्थान में आयोजित किए गए इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को सरेआम किस कर लिया था तो उनका जमकर विरोध हुआ था और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शिकायत भी दर्ज हुई थी। इसके बाद शिल्पा शेट्‌टी ने मामलों को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए याचिका दायर की थी। उनकी याचिका को कथित तौर पर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दी थी।

 

शिल्पा शेट्टी ने एडवोकेट मधुकर दलवी के जरिए सीपीसी की धारा 239 (पुलिस रिपोर्ट और दस्तावेजों पर विचार करने के बाद डिस्चार्ज) और धारा 245 (सबूत पर विचार के बाद डिस्चार्ज) के तहत आरोप मुक्त करने के लिए याचिका दायर की थी। शिल्पा की इस याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ आरोप केवल इतना था कि उन्होंने विरोध नहीं किया था, जब सह-आरोपी रिचर्ड गेरे उन्हें किस कर रहे थे।  

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News