शिल्पा शेट्टी की फिल्म Nikamma का ट्रेलर रिलीज, भाग्यश्री के बेटे को सुधारती हुई आईं नजर

5/17/2022 12:44:24 PM

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी की आगामी फिल्म 'निक्ममा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले लंबे समय से फिल्म को लेकर चर्चा थी। फिल्म में शिल्पा के अलावा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया भी अहम रोल में हैं।

 

 

फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है। ट्रेलर में शिल्पा सुपर वुमन के लुक में नजर आ रही हैं, जो निकम्मे लोगों को सुधारती हैं। वहीं फिल्म में अभिमन्यु एक निकम्मे लड़के के रोल में है, जो बहुत बड़ा आसली इंसान होता है। ऐसे में एक दिन अचानक उसकी लाइफ में सुपरवुमन बनी शिल्पा शेट्टी की एंट्री होती है, जो उनसे खूब काम करवाती है और उसे सुधार देती है। फिल्म इस साल 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि निक्ममा साल 2017 में आई तेलेगु फिल्म 'मिडिल क्लास अब्बाई' का हिंदी रीमेक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News