पति राज के बिना बच्चों संग वेकेशन पर शिल्पा शेट्टी, धर्मशाला में ले रही हैं सर्दियों का मजा

11/7/2021 3:58:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर फैंस के साथ. अपने परिवार से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के बाद अब शिल्पा वेकेशन मोड में आ गई हैं। मुंबई में बच्चों का भाई दूज मनाने के बाद शिल्पा अब परिवार संग सर्दियों का मजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहुंच गईं हैं।

PunjabKesari

शिल्पा ने अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि इस वेकेशन में उनके साथ पति राज कुंद्रा नहीं हैं। शिल्पा ने बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ वेकेशन पर बिताए पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

एक तस्वीर में वो ब्लैक कलर की जैकेट और बूट पहने नजर आ रही हैं जिसमें वो सर्दी को भगाने के लिए आग का सहारा लेते दिख रही हैं।उन्होंने बताया कि वो जहां है वहां बहुत ठंड पड़ रही है।

PunjabKesari

एक वीडियो में उनकी बेटी मौसम का मजा लेते दिख रही हैं।  इस तस्वीर पर उन्होने कैप्शन में लिखा-'धर्मशाला डायरी.' शिल्पा जिस होटल में रुकी हैं उसके आसपास ऊंचे-ऊंचे पेड़ नजर आ रहे हैं। ये नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। वह अपने बेटे और बेटी संग धर्माशाला में खूब एंजाॅय कर रही हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले शिल्पा ने अपने बच्चों का भाई दूज मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दोनों बच्चों ने रेड कलर से ट्विंनिग करते हुए आउटफिट पहने थे। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा था-''भाई बहनों के बीच के बंधन को कभी समझाया नहीं जा सकता है, लेकिन यह मुझे हमेशा हैरान करता है! समीशा और उनके पाजी, वियान राज की ओर से आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते दो महीने बेहद कठिन थे। शिल्पा के  पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुंबई  गिरफ्तार किया था हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। राज कुंद्रा लगभग 2 महीने तक जेल में रहे थे।पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News