बेटे वियान राज कुंद्रा संग Diwali शाॅपिंग पर निकलीं शिल्पा शेट्टी, खरीदे खूब सारे चाॅकलेट और गिफ्ट्स

11/3/2021 8:17:07 AM


मुंबई: फेस्टिवल सीजन आ गया है और ऐसे में हर कोई अपने परिवार के साथ कुछ खुशी के पल बिताने की तैयारी कर रहे हैं। लगभग दो साल की महामारी में रहने के बाद आम लोगों की तरह ही बी टाउन सेलेब्स भी इस उत्सव के समय के लिए उत्साहित हैं। खैर, 4 नवंबर को दीवाली है और इसकी तैयारी निश्चित रूप से चल रही है।

PunjabKesari

बाॅलीवुड स्टार्स ने भी घरों में दीवाली की तैयारियां शुरु कर दी हैं। हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी दीवाली की तैयारियां शुरु कर दी हैं। मंगलवार शाम शिल्पा को बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ शाॅपिंग करते देखा गया।

PunjabKesari

उन्हें मुंबई के जुहू में स्पॉट किया गया जहां मां-बेटे ने दीवाली की शाॅपिंग की। इस दौरान शिल्पा रेड कुर्ता और  बेज रंग की एंकल-लेंथ पैंट में स्टाइलिस दिखीं। उन्होंने अपने लुक ओपन हेयर्स, शेड्स और  ग्रे टोट बैग के साथ एक्सेसराइज किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपने लुक को माउथ मास्क और फ्लैट सैंडल से पूरा किया। वियान को भी पारंपरिक ड्रेस में नजर आए। उन्होंने पिंक कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था।मां-बेटे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा पिछली बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब शिल्पा शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News