Super Mom: बेटे वियान और बेटी संग शिल्पा शेट्टी की डिनर डेट, समीषा की क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस

5/27/2022 9:28:57 AM

मुंबई: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बी-टाउन की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने चुलबुले नेचर और हाई एनर्जी के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को साथ लेकर चलती हैं। वह चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। उन्हें अक्सर बेटी समीषा और बेटे वियान के साथ स्पाॅट किया जाता है।

PunjabKesari

वीरवार रात शिल्पा को बच्चों संग डिनर डेट पर निकली। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो शिल्पा व्हाइट टी-शर्ट और येलो पैंट में स्टाइलिश दिखीं।

PunjabKesari

समीषा व्हाइट शर्ट और शाॅर्ट्स में हमेशा की तरह क्यूट लगी। इस दौरान समीषा ने बालों की पोनीटेल पर बनाई थी जिसपर पिंक कलर का रबड़बैंड लगाया था। वहीं 
वियान ब्लैक टी-शर्ट, पैंट और ग्रीन जैकेट में डैशिंग लग रहे थे।

PunjabKesari

समीषा इस दौरान मां शिल्पा की गोद में नजर आईं। रेस्टोरेंट के बाहर तीनों ने जमकर पोज दिए। फैंस शिल्पा की फैमिली संग ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और एक्टर अभिमन्यू दासानी  और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया हैं। फिल्म 'निकम्मा' साबिर खान द्वारा निर्देशित की गई है। जो आगले महीने 17 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News