कभी मां संग मस्ती तो कभी बड़े भाई वियान संग नन्हीं समीषा का योगा, शिल्पा शेट्टी की लाडली की इन वीडियोज पर फैंस ने खूब बरसाया प्यार

10/2/2021 11:38:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ये साबित कर दिया है कि वह अपनी जिंदगी में हर मुश्किल समय का डटकर सामना कर सकती हैं। बीते दो महीने शिल्पा के लिए बेहद कठिन थे। शिल्पा शेट्टीके पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला है, जिसकी झलक उन्हें इंस्टा पर शेयर की हैं। वीडियोज में वह बेटी समीषा संग बिताए लम्हों को शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बेटे वियान और समीषा का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। 

पहली वीडियो की बात करें तो ये गणेश चतुर्थी के दौरान की हैं। वीडियो में समीषा मां शिल्पा के साथ बैठी दिख रही हैं। इस दौरान वह बप्पा की आरती के दौरान तालियां बजा रही हैं। लुक की बात करें तो शिल्पा और समीषा पिंक कलर की मैचिंग आउटफिट में दिख रही हैं।

इस वीडियो को शिल्पा ने Daughter's Day पर शेयर किया जो अब इंटरनेट पर छाईं हुईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी समीशा संग एक खूबसूरत तस्वीर को भी जोड़ा था, जिसमें क्यूट समीशा अपनी मां को किस करती दिखाई दे रही हैं।

वहीं दूसरी वीडियो की बात करें तो इसमें समीषा भाई वियान राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वियान अपनी छोटी बहन को योग करवाने की कोशिश कर रहे हैं और क्यूट समीशा भी अपने बड़े भाई की तरह अपने पैरों को ऊपर उठा रही हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा है- 'बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं।

हमें उनकी लाइफस्टाइल को जल्द ही एक स्वस्थ जीवन शैली में ढालना चाहिए। संतुलित आहार का आनंद लेने, फिट रहने और मन व आत्मा पर नियंत्रण पाने की आदत को भी डालना जरूरी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

ठीक यही मैंने वियान के साथ करने की कोशिश की है और वियान द्वारा यही भूमिका निभाते हुए और अपनी छोटी अनुयायी समीशा को सिखाते हुए देखना, मुझे बहुत गर्व महसूस कराता है। उन्हें योग के लिए बंधते हुए देखना वास्तव में सोमवार की प्रेरणा है, जो मुझे उनके साथ और उनके लिए फिट व स्वस्थ रहने के लिए चाहिए।'

वहीं तीसरे वीडियो की बात करें तो इसमें शिल्पा अपनी लाडो संग मस्ती कर रही हैं। वह कभी समीषा को हवा में उछाल रही हैं तो कभी बाहों में लेकर प्यार कर रही हैं। 

बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को  अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। राज कुंद्रा लगभग 2 महीने तक जेल में रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Content Writer

Smita Sharma