Video: शिल्पा शेट्टी की लाडली ने हाथ जोड़ तोतली जुबान में सुनाया गायत्री मंत्र,डेढ साल की समीषा के संस्कार देख खुश हुए फैंस

1/13/2022 11:36:46 AM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ फैमिली संग बिताए लम्हों की तस्वीरें या वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा अपने बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपनी लाडो का बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है जो इस समय चर्चा में हैं।  

इस वीडियो में समीषाअपनी मम्मी के पीछे पीछे गायत्री मंत्र बोल रही हैं और फैंस नन्हीं सी उम्र में समीषा के ये संस्कार देख हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि समीषा तुतलाती आवाज में गायत्री मंत्र बोल रही हैं।

समीषा अभी 2 साल की भी नहीं हुई हैं। लेकिन अभी से उन्हें इस तरह देख फैंस हैरान और खुश भी। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा-'बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है, समिषा (जो अभी 2 वर्ष की नहीं है) को देखकर करुणा और सहानुभूति महसूस करना आश्चर्यजनक है। प्रार्थना और विश्वास की शक्ति दुनिया को चला रही है।'



शिल्पा अक्सर बेटे वियान और बेटी समीषा की ऐसी वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा की तरह ही उनके विआन भी फिटनेस फ्रीक हैं। अभी वो ज्यादा बड़े नहीं हैं बावजूद इसके वो एक्सरसाइज़ करते हैं, हेल्दी खाते हैं और खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करते हैं। वियान  टाइगर श्रॉफ के फैन हैं और उन्हें फॉलो करते हैं।
 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा के काम की बात करें तो वह 'इंडिया गॉट टैलेंट' से जुड़ने जा रही हैं। इस शो को वो किरण खेर और रैपर बादशाह के साथ जज करती नजर आएंगीं। शो 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma