1 महीने की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, शेयर की फैमिली संग खूबसूरत तस्वीर

3/16/2020 11:26:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शिल्पा ने 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी केे जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। शिल्पा ने बच्ची का नाम समीशा रखा जिसका अर्थ है भगवान की तरह कोई, शिल्पा की बेटी समीशा एक महीने की हो गई हैं। हाल ही में शिल्पा ने सोशल मीडिया समीशा की तस्वीर शेयर की हैं जिसमें समीशा का चेहरा तो नही नजर आ रहा लेकिन तस्वीर बहुत अच्छी हैं।


शेयर की तस्वीर में  शिल्पा, राज, वियान और समीशा के केवल हाथ नजर आ रहे हैं। सबसे नीचे राज का हाथ है, उसके ऊपर शिल्पा का फिर वायन और सबसे ऊपर समीशा का हाथ है, इस तरह चारों ने एक दूसरे के हाथ को थाम रखा है। 


 एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,  'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी प्रिंसेज़ समीशा। एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं। लव यू #SamishaShettyKundra #family #love #gratitude #blessed #daughter।


शिल्पा शेट्टी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया होंगे। शिल्पा को टीवी शोज जज करने के लिए भी जाना जाता है। 

Edited By

suman prajapati