शिल्पा शेट्टी ने घर के बाहर परिवार के साथ काटा केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

6/8/2021 7:09:36 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर स्टार्स और फैंस एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शिल्पा ने मुंबई के जुहू में स्थित अपने घर के बाहर फैमिली मेंबर्स के साथ केक काटा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में शिल्पा प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्लेजर के साथ टीम-अप किया हुआ है। शिल्पा पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और बेटे वियान के साथ केक काटती हुई नजर आ रही है।

एक्ट्रेस राज और शमिता के साथ पैपराजी के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। सभी एक-साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी की लविंग कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो शिल्पा 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को जज कर रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur