महाअष्टमी पर शिल्पा ने करवाया कन्या भोज, बहन शमिता ने बंटाया हाथ

10/6/2019 4:54:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने महाअष्टमी का पर्व मनाया। इस खास इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज भी करवाया। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

इस तस्वीर में शिल्पा कन्याओं को भोजन करवाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो कन्याओं को खाना परोसती दिख रही हैं।

इस खास मौके पर उनकी बहन शमिता शेट्टी भी उनके साथ हाथ बंटाते हुए दिख रही हैं। शिल्पा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'होकर सिंह पर सवार माता आई है, था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है,कोई गम ना आए मेरी जिंदगी में, खुशियां नसीब हो आपकी जिन्दगी में... दुर्गा अष्टमी की बधाई।

बता दें कि शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। फिल्म में शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। इस फिल्म के जरिए वह 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं।

फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। 

 

Smita Sharma