शिल्पा शेट्टी ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे, व्हाइट फ्रॉक पहने भाई वियान के साथ खेलती बेबी डॉल की तरह दिखीं 2 साल की समीषा

2/15/2022 8:33:46 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेटी समीषा का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस की बेटी आज 2 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने शानदार तरीके से समीषा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी वीडियोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari
शिल्पा ने समीषा के बर्थडे पर शानदारी पार्टी होस्ट की है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में वीडियोज शेयर कर दिखाई है।  वीडियो में केक और डेकोरेशन देखने लाइक है। ढेर सारे गुब्बारे और टेडी बियर नजर आ रहे हैं। समीषा व्हाइट फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही है। समीषा भाई वियान के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें शिल्पा ने 15 फरवरी 2020 में सेरोगेसी के जरिए समीषा को जन्म दिया था। एक्ट्रेस अपने बच्चों से बेहद प्यार करती है। एक्ट्रेस बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। सुबह एक्ट्रेस ने समीषा का एक वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया था, जिसमें एक्ट्रेस की लाडली शरारतें करती हुई दिखाई दे रही थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News