शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ यूं मनाई बेटी की पहली लोहड़ी, पापा की गोद में खिलखिलाती नजर आईं नन्ही समिषा

1/14/2021 11:53:55 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार देश भर में खूब धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां देते और खुशियां बांटते नजर आए। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी त्योहार सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा की ये पहली लोहड़ी थी। तो एक्ट्रेस ने इस खास दिन को खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया।


शिल्पा शेट्टी लोहड़ी को बेटी और अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। वीडियो में कुंद्रा परिवार एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। लोहड़ी जलाकर सभी उसमें तिल और मुंगफली डालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान समिषा अपने पापा राज कुंद्रा की गोद में दिखाई दे रही हैं और काफी खुश हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''लोहड़ी दी लख लख बधाइयां सारेया नू। ईश्वर करे लोहड़ी की आग सारी नकारात्मकता को जला दे और सबके लिए खुशियां, समृद्धि और प्यार लाए। आपको और आपके करीबियों को हमारे परिवार की तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।''


बता दें शिल्पा शेट्टी की बेटी पूरे 11 महीने की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी 2020 को सेरोगेसी के जरिए समिषा को जन्म दिया था। उन्होंने लंबे समय तक बेटी का चेहरा सबसे छिपाकर रखा था। हालांकि अब एक्ट्रेस खुद भी बेटी के क्यूट वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

 

suman prajapati