मेरे दिल का टुकड़ा अपने साथ ले गई....डार्लिंग प्रिंसी के निधन से टूटी शिल्पा शेट्टी, बोलीं- मेरा पहला बच्चा, तुम्हारी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा

2/17/2022 1:39:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए आज बेहद दुखी हैं, क्योंकि हाल ही में उनके डॉग प्रिंसेस का निधन हो गया है। प्रिंसेस एक्ट्रेस के बेहद करीब था, जिसे शिल्पा बच्चों की तरह प्यार करती थीं। प्रिंसेस को खोने से एक्ट्रेस का बड़ा सदमा लगा है और उन्होंने एक वीडियो में प्रिंसेस के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक झलकियां शेयर की है।
 


वीडियो में शिल्पा, प्रिंसेस से बात करती नजर आ रही हैं। शिल्पा के बेटे वियान भी  प्रिंसेस को गले लगाते दिख रहे हैं। वियान प्रिंसेस को आई लव यू भी कहते हैं। डॉग की यादों में खोई हुई एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''मेरा पहला बच्चा... मेरी प्रिंसेस शेट्टी कुंद्रा ने इंद्रधनुष को पार कर लिया है। हमारी जिंदगी में आने और पिछले 12 सालों में हमें हमारी बेस्ट यादें देने के लिए शुक्रिया। तुम मेरे दिल का एक टुकड़ा अपने साथ ले गई हो। तुम्हारी कमी कोई पूरी नहीं कर पाएगा। मम्मा-पापा, विआन-राज और समीशा तुम्हें मिस करेंगे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरी डार्लिंग प्रिंसी।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी के अलावा उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी डॉग प्रिंसेस के निधन पर दुख जाहिर किया है। शमिता ने शिल्पा के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा- तुम्हारी आत्मा को शांति मिले हमारी प्रिंसेस।

 
 

Content Writer

suman prajapati