थाई-हाई स्लिट पिंक गाउन में Rose की तरह खिलीं शिल्पा शेट्टी, गॉर्जियस लुक पर टिकीं सबकी निगाहें

10/8/2023 3:30:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी उम्र विपरीत दिशा में बढ़ती है। एक्ट्रेस एकदम स्टनर है और एक प्रोफेशनल की तरह फैशन टारगेट पर निशाना साधती रहती हैं। चाहे  साड़ी हो या ग्लैमरस गाउन, शिल्पा अपने स्टाइल से हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस लेटेस्ट लुक से फैंस का दिल चुराती दिखीं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



शिल्पा शेट्टी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पिंक गाउन में रोज की तरह खिली दिख रही हैं। ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर की हैं।

ग्ले पर थ्री लेयर नेकलेस अलग से ही फैंस का ध्यान खींच रहा है। न्यूड मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती एक्ट्रेस की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

अपने गॉर्जियस लुक से फैंस का दिल धड़काती हुई शिल्पा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। 


बता दें, शिल्पा शेट्टी को हाल ही में फिल्म सुखी में देखा गया। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस रियलिटी टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को जज करने में व्यस्त हैं ।

Content Writer

suman prajapati