मां के बर्थडे पर शिल्पा ने बनाया केक, मम्मी की बाहों में कैद समीषा के क्यूट अंदाज ने जीता सबका दिल

6/21/2022 1:56:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपने परिवार संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 20 जून को शिल्पा ने मां सुनंदा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर लंदन में अपनी मम्मी के लिए छोटी सी पार्टी होस्ट की। सुनंदा ने बेटी शिल्पा,शमिता और नाती वियान राज कुंद्रा, नातिन समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ मनाया।

PunjabKesari

मां के बर्थडे पर शिल्पा ने अपने हाथों से केक बनाया। वीडियो में हम सुनंदा को उनके नाती वियान के साथ केक काटते हुए देख सकते हैं और उनकी बेटियां शिल्पा और शमिता उसके बगल में खड़ी थीं।

PunjabKesari

शिल्पा अपनी बच्ची समीशा को अपनी बाहों में पकड़े हुई थीं, जो नीचे उतरने के लिए उत्सुक थी। इन तस्वीरों में समीषा के क्यूट अंदाज ने सबका दिल जीता। आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुनंदा शेट्टी केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने लगती हैं।  

PunjabKesari

मां की बाहों कैद समीषा भी नानी के बर्थडे केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने की कोशिश करती है।  

PunjabKesari

 शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां सुनंदा शेट्टी को बर्थडे विश करने के लिए एक सुंदर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में बहुत सारी थ्रोबैक फोटो को जोड़ा गया था। वीडियो के अंत में इसके ऊपर उन्होंने लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे, मां।'

PunjabKesari

शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- 'मेरी दुनिया, मेरी चट्टान, मेरी बेस्टी, मेरी चीयरलीडर, मेरा बल, मेरे सूरज-चांद और शाइनिंग स्टार ... आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं!'

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News