समीषा को लेकर स्मृति खन्ना की लाडली की बर्थडे पार्टी में पहुंची शिल्पा शेट्टी, स्टाइलिश अपीयरेंस से मां-बेटी ने जीता सबका दिल

4/18/2022 3:24:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने काम और लुक्स को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, साथ ही उनकी बेटी समीषा भी अपनी मां संग आउटिंग और क्यूटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में शिल्पा अपनी बेटी संग टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना की बेटी अनायका के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची। जहां वो मीडिया के कैमरे कैप्चर हो गईं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई। इसके साथ ही स्मृति ने बर्थडे में शामिल हुई शिल्पा और उनकी बेटी संग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा प्रिंटेड आउटफिट के ऊपर से व्हाइट नॉटेड शर्ट पहने खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी बेटी समीषा व्हाइट फ्रॉक में बेहद क्यूट दिख रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

वहीं समृति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपनी बेटी के साथ अनायका के बर्थडे को खूब एंजॉय करती दिख रही हैं।

 

PunjabKesari

 

वहीं समृति और उनकी बेटी अनायका भी इस मौके पर लाइमलाइट चुराती नजर आ रही हैं। अनायका और शिल्पा की बेटी समीषा दोनों बेहद क्यूट हैं और देखने में भी एक जैसी दिखती हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SMRITI KHANNA - Smoo (@smriti_khanna)


बता दें, बर्थडे पार्टी के बाद शिल्पा शेट्टी को उनके पति के साथ बीती रात इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वो अपने पिंक लुक से लाइमलाइट चुराती दिखीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News