दीवाली पार्टी में शेट्टी सिस्टर्स ने जमाया रंगः बैक फ्लॉन्ट कर शिल्पा ने कैमरे के सामने झूम-झूमकर दिए पोज, साड़ी में शमिता का भी दिखा जलवा

10/23/2022 1:38:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर हर साल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए दीवाली पार्टी होस्ट करती हैं। इस साल भी उन्होंने अपने दोस्तों के लिए शाही दावत रखी, जहां इंडस्ट्री के सितारे खूब रंग जमाते नजर आए। इन सब के बीच शेट्टी सिस्टर्स का भी खूब जलवा देखने को मिला। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता के साथ पार्टी में पहुंची, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोर रही हैं। 
 


सामने आई तस्वीरों में दोनों बहनों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

 

इस दौरान जहां शिल्पा शेट्टी पिंक चोली के साथ फ्लोरल प्रिंट लहंगे में खूब जच रही हैं।

 

इसके साथ उन्होंने क्रॉस स्टाइल पर्स कैरी किया है और कैमरे के सामने अपनी बैक फ्लॉन्ट करते हुए झूम-झूमकर पोज दे रही हैं।


 

वहीं शमिता शेट्टी भी साड़ी लुक में कतई कहर लग रही हैं। पर्पल और स्काइ ब्लू साड़ी में शमिता हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। एक साथ दोनों बहनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी। वहीं शमिता शेट्टी को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में देखा गया था।

 

Content Writer

suman prajapati