शिल्पा शेट्टी ने बर्थडे पर बेटे वियान को दिया सरप्राइज गिफ्ट, गोद में लेकर खुशी से झूमा एक्ट्रेस का लाडला

5/21/2021 5:38:28 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे वियान के 10वें बर्थडे पर पति राज कुद्रां के साथ मिलकर सरप्राइज गिफ्ट दिया है। जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है। 


वीडियो में शिल्पा और राज बेटे वियान को गिफ्ट में एक प्यारा सा पपी देते हुए नजर आ रहे है। जिसे देखते ही वियान खुश होकर झूमने लगते हैं और पपी को प्यार से गले लगा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- आप सभी को ट्रफल से मिलवा रही हूं जो हमारे परिवार का नया सदस्य है। वियान मेरे से एक और पेट लाने की डिमांड कर रहा था और मैंने उसे वादा किया था कि मैं उसे पेट लाकर दूंगी जब वह 10 साल का हो जाएगा। इसके बाद वह उसकी देखभाल भी कर सकता है। उसने एक साल में ही इसे पा लिया, वह कितना अच्छा बेटा है, हैप्पी बर्थडे मेरी जान। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। अब पूरा परिवार ठीक है।

Content Writer

Parminder Kaur