समीषा ने उतारी राज कुंद्रा के गाने की नकल, वीडियो में नजर आया बाप-बेटी का क्यूट अंदाज

1/1/2021 2:14:55 PM

मुंबई.  एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में राज कुद्रां ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर की है जिसे शिल्पा ने रीशेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में राज कुंद्रा गाना गा रहे हैं और उनकी बेटी समीषा नकल उतार रही है। समीषा  नकल करती हुई बेहद क्यूट नजर आ रही है। समीषा के इस अंदाज को देख फैंस अपनी हंसी नही रोक पा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- चिंता कम करें, ज्यादा गाना गाएं। समीषा शेट्टी कुंद्रा का कहना है राज कुंद्रा आपको गाना बंद कर देना चाहिए। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 20 मिनट में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा फैंस देख चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें शिल्पा ने सेरोगेसी के जरिए समीषा को जन्म दिया है। शिल्पा ने अब तक समीषा  के चेहरे को मीडिया से छिपा कर रखा था। एक दिन अचानक पैपराजी ने समीषा की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली थी। काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा' 2 में नजर आने वाली है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News