शिल्पा और राज की शादी को 11 साल पूरे, लंदन के होटल में एक्ट्रेस को महंगा तोहफा देकर पति ने किया था प्रपोज

11/22/2020 12:58:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शिल्पा और राज की शादी शादी पंजाबी और बंट तरीके से हुई थी। शिल्पा कर्नाटक के बंट समाज से हैं और उनकी शादी में इस परंपरा को निभाया गया। शिल्पा अपनी शादी में तुलू दुल्हन की तरह तैयार हुई थी। जब शिल्पा दुल्हन बनी थी तो ऐसा लगा था कि चांद जमीन पर उतर आया हो। 


शिल्पा की शादी से लाखों दिल टूट गए थे। शिल्पा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी और राज ने डिजाइनर शेरवानी पहनी थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं थी। राज कुंद्रा की यह दूसरी शादी थी। राज की पहली पत्नी कविता और एक बेटी भी थी। कविता और राज का तलाक हो गया था और राज ने शिल्पा से शादी कर ली थी।

राज की पहली पत्नी ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से राज ने उन्हें और उनकी न्यूबॉर्न बेटी को छोड़ दिया। शिल्पा का कहना था कि वो कभी कविता से मिली भी नहीं। जब वो राज से मिलीं तब तक वो कविता से अलग हो चुके थे।


बता दें शिल्पा और राज की मुलाकात बिग ब्रदर शो के दौरान लंदन में हुई थी। शिल्पा बिग ब्रदर शो को जीता था। लंदन में  शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे। दोनों की मुलाकात परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की थी।

शिल्पा ने बताया था कि राज ने उन्हें प्रपोज करने से पहले पेरिस का ली ग्रैंड होटल का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। राज ने शिल्पा को यह कहकर बुलाया था कि उन्हें दोस्तों के साथ अर्ली सफर करना है। इसके बाद जब शिल्पा वहां पहुंचीं तो राज ने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें रिंग के साथ प्रपोज किया था। शिल्पा ने प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था और फिर दोनों ने शादी कर ली।   

Parminder Kaur