जब Ex-ब्वॉयफ्रेंड अक्षय से शिल्पा का हुआ आमना-सामना, फिर हुआ कुछ ऐसा सब हो गए हैरान

1/27/2018 10:30:06 AM

मुंबई: 90 के दशक में  एक्टर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्यार काफी परवान चढ़ा था। लेकिन उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों एक-दूसरे के इग्नोर करते ही दिखाई दिए। 

अब खबर है कि खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। जानिए अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड जब उनके सामने आई तो फिर क्या हुआ।


जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने कई इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी करती नजर आ चुकी हैं, लेकिन स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। दोनों एक-दूसरे से गले भी मिले। 

अक्षय कुमार शो की पहली लाइन में बैठे थे और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से बात कर रहे थे। कुछ समय के बाद शिल्पा शेट्टी की इंट्री होती है। अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी को नजरअंदाज न करते हुए अक्षय शिल्पा से मिले और गले भी लगाया। वहां मौजूद लोगों के अनुसार यह बेहद ही अच्छा पल था।