London diaries: मां और बहन संग Pretty woman म्यूजिकल में पहुंची शिल्पा शेट्टी, फैंस के साथ शेयर की खूबसूरत झलकियां

6/29/2022 11:49:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के टिनसेल शहर में सबसे फेमस और फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और बच्चों वियान और समीशा सहित अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से एक्ट्रेस लगातार मजेदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुद से जुड़े अपडेट दे रही हैं। फैंस को शिल्पा की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari


शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करते की कुछ झलकियां शेयर की हैं। दरअसल, लंदन में शिल्पा ने अपनी मां सुनंदा और बहन शमिता शेट्टी के साथ “Pretty woman” में भाग लिया, जहां तीनों प्रेटी वूमेन खूब मस्ती करती नजर आईं।

PunjabKesari

 

शेयर की गई झलकियों में देखा जा सकता है कि कभी शिल्पा अपनी मां संग पोज दे रही हैं तो  कभी बहन शमिता और मां संग फोटोज क्लिक करवा रही हैं।

 

PunjabKesari

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही  रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इस एक्शन सीरीज़ में वह शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी, जो दिल्ली पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News